बिलासपुर। शहर के क्षेत्रों में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। डायरिया के फैलते संक्रमण को रोकने लिए मरीजों को ढूंढकर कर दवा वितरण का कार्य कर रही है। साथ ही कैंप लगाकर उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रही है।
शहर के तालापारा और तारबाहर क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर निगम के जल विभाग द्वारा इन क्षेत्रों के पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर रामशरण यादव व नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी प्रभावित इलाकों का सस निरीक्षण कर रहे है।
वहीं आज नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है इससे पहले भी जिले में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने आज भी वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दवा वितरण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नाले नालियों की साफ सफाई कराने निर्देशित किया है। और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।