छत्तीसगढ़

आपत्तिजनक वीडियो विवाद में अमित जोगी का बड़ा कदम, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे

रायपुर.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (jccj) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज अपनी गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं। पुलिस जोगी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि हाल ही में अमित जोगी ने बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदार को दिखाया था। भाजपा नेता राजेश मूणत सिविल लाइन थाना पहुंचकर आपत्तिजनक वीडियो मामले में FIR दर्ज कराई थी।

मीडिया से चर्चा करते हुए मूणत ने कहा था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में जिस प्रकार से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला है और जिस प्रकार के रोल अदा किए हैं वह निंदनीय है। इसके लिए शब्द नहीं है। राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात को रखने का एक तरीका होता है।

Back to top button