
बिलासपुर। आज नगर निगम द्वारा बिलासपुर शहर में कोरोना जागरूकता रथ द्वारा शहर के नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक गाड़ी रवाना किया और नेहरू चौक, नूतन चौक में काढा लोगों को निशुल्क पिलाने के लिए शिविर भी लगाए। इस अवसर में शहर विधायक, महापौर, कलेक्टर, कांग्रेस के उपाध्यक्ष, सभापति, आयुक्त, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रवक्ता, निगम के सभी एमआईसी मेंबर, सभी पार्षद साथी और निगम के सभी अधिकारी और नागरिक जन उपस्तिथ थे।

















