जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा- मरवाही में विकास की गंगा देखकर विपक्ष के पेट में दर्द …
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता चाय चौपाल की सफलता से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि चाय चौपाल से मरवाही क्षेत्र के हजारों समस्याओं का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इस जिले में विकास की गंगा बहा रहे हैं और उनके इस विकास को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव विकास बनाम विनाश के नाम पर लड़ा जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि चाय चौपाल की सफलता से विरोधियों के पेट में दर्द होने लगा है। मनोज गुप्ता ने कहा की चाय चौपाल से लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार के ऊपर और भी अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मरवाही में कांग्रेस सरकार का विकास अब दिखने लगा है। मरवाही क्षेत्र को जो लोग 20 साल से पीछे कर दिए थे उस क्षेत्र को कांग्रेस सरकार ने मात्र डेढ़ साल में पटरी में ला दिया।
कांग्रेस सरकार ने आदिवासी क्षेत्र को नया जिला बनाकर क्षेत्रवासियों को एक बहुमूल्य सौगात दिया है। इसके साथ ही मरवाही में एसडीएम कार्यालय की स्थापना कर राजस्व सबंधी मामलों के निपटारों सहित अन्य कार्यों में गति लाई गई। लोगों जनभावना के अनुरूप मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही को नगर पंचायत बनाने का कार्य किया। क्षेत्र की शांति व शुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीओपी पुलिस की भी पदस्थापना कर दी गई है। इसके साथ ही निमधा में उपतहसील भी खोल दिया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा जिले में करोड़ों रूपये के डामरीकृत सड़क, पुल पुलिया निर्माण, राशन गोदाम सहित अन्य भवन निर्माण का कार्य जोर-शोर से हो रहा है।
मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस अपने विकास के दम पर जीतेगी। विपक्ष जहां कड़ाही, गंजा, दर्री, दारू, मुर्गा के दम में चुनाव जीतते रहे हैं वहीं अब विकास के नाम पर वोट मांगा जाएगा। चाय चौपाल के बाद अब बूथों और सेक्टरों में कार्य होगा और छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुचाया जाएगा।