देश

बिहार-पटना में मकान मालकिन की हत्या, तीन लड़कों पर पुलिस को शक

पटना.

पटना में दिन दहाड़े एक महिला की अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित हाउस नंबर 378 की है। मृतका की पहचान कुमार चंद्रशेखर की पत्नी रंजना कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि रंजना कुमारी हाउस नंबर 378 की मकान मालकिन थी। आसपास के लोगों के के द्वारा घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही  पाटलिपुत्र थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार  ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि तीन लड़के किराए पर रहने के लिए मकान खोजने आये थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला कि रंजना कुमारी कि हत्या हो गई है। जानकारी मिलने ही इनलोगों ने फोनकर पुलिस को बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि महिला की लाश उनके कमरे से ही बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मकान में सीसीटीवी नहीं लगा है, लेकिन इस मकान के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Back to top button