छत्तीसगढ़
राजमाता का सरगुजा में अंतिम संस्कार आज
अंबिकापुर। छ.ग.शासन के केबिनेट मंत्री टी.एस.सिंहदेव की माता राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव जी ने कल शाम 7 बजे नई दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी तथा उनका इलाज चल रहा था। इनका अंतिम संस्कार आाज 11 फरवरी को राज परिवाार के परंपरानुरूप सरगुजा में किया जायेगा। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों , नेताओं व अन्य लोगों ने शोक जताया है।