छत्तीसगढ़बिलासपुर

पिछले साल से 9048 ज्यादा किसानों ने बेचा धान, रिकॉर्ड 51.30 लाख क्विंटल खरीदी …

बिलासपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से शुरू धान खरीदी अभियान के धान खरीदी की गई। इसमें लक्ष्य का 94 फीसदी धान खरीदा गया। किसानों को सहूलियत देते हुए 138 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई।

यह अब तक का बिलासपुर जिले में सर्वाधिक धान खरीदी का रिकॉर्ड है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार किसानों से अधिक धान खरीदी की गई है। वन अधिकार पत्र धारक 811 किसानों से 48 हजार क्विंटल धान की खरीदी इस वर्ष की गई है।

पिछले साल की तुलना में इस बार 9048 ज्यादा किसानों ने धान बेचा। वहीं 2 लाख 88 हजार 650 क्विंटल अधिक धान पिछले वर्ष की तुलना में आया। इस बार 51 लाख 30 हजार 1 क्विंटल धान 1 लाख 19 हजार 150 किसानों से खरीदा गया जबकि पिछले साल 1 लाख 10 हजार 102 किसानों से 48 लाख 41 हजार 351 क्विंटल धान खरीदा गया था। तब 130 केंद्र थे लेकिन इस बार 138 केंद्रों किसानों का धान खरीदा गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में 1 लाख 19 हजार 150 किसानों से 51 लाख 30 हजार 1 क्विंटल धान खरीदी की गई। जिसके एवज में 104 करोड़ 30 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान उनके खातों में किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 23 हजार 366 है। इसके साथ ही 97 प्रतिशत धान का उठाव भी किया जा चुका है।

Back to top button