देश

देवघर में महिला डांसर से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार; 4 फरार, जांच के लिए SIT गठित …

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में एक महिला डांसर के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 4 आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।

देवघर पुलिस ने सोमवार को बताया कि पाथरोल थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला डांसर के साथ 6 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला पेशे से डांसर है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पीड़िता की उम्र और अन्य बातों की जांच की जा रही है।

एसपी (देवघर) सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि पाथरोल थाना क्षेत्र में 6 लोगों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पीड़िता का मेडिकल कराया। इस केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देवघर में गैंगरेप की घटना पर झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और 24 घटे के अंदर गिरफ्तारी हो रही है। स्पीड़ी ट्रायल के लिए काम हो रहा है। जो इस तरह की विसंगती करेंगे तो उस पर सरकार कड़ाई से काम करेगी।

Back to top button