उत्कृष्ट कार्य करने वाले 57 पुलिस अधिकारी और जवान डीजीसीआर अवॉर्ड से हुए सम्मानित
प्रदेश में पहली बार डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी बोले- चुनौतियों का सामना करते हुए जनरक्षा के लिए तत्पर रहती है पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी और जवान जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में देवास के नेमावर में नजर आया, जहां निरीक्षक राजाराम वास्कले ने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है और इस दु:ख की घड़ी में पूरा पुलिस महकमा उनके परिवार के साथ है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में पहली बार आयोजित डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा चुनौतियों का और गलती होने पर आलोचना का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 57 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पेशल डीजी जीपी सिंह, स्पेशल डीजी (प्रशासन) डॉ. श्रीनिवास राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में स्वागत उद्बोधन बिसबल एडीजी साजिद फरीद शापू ने दिया और आभार विसबल डीआई नवनीत भसीन ने व्यक्त किया।
उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना आवश्यक : डीजीपी
पीएचक्यू की ऑफिसर्स मेस में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि इस पुरस्कार को पाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है। पुलिस का व्यक्तिगत जीवन नहीं होता। हमें सदैव अपना कर्तव्य निभाने के लिए चुनौतियों के बीच तत्पर रहना पड़ता है। ऐसे में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस सम्मान का उद्देश्य उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जाता है सम्मान
यह अवॉर्ड विभाग के उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अंतर्गत दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा के दौरान और अनसुलझे प्रकरण सुलझाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं जिनका कार्यकाल 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट रहा एवं उनका रिकॉर्ड स्वच्छ रहा हो, उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को भी ये सम्मान दिया जाता है।
वर्ष 2022 के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
- दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त हाेने पर…
- दीप सिंह यादव, प्रधान आरक्षक (511), एटीएस इकाई, खंडवा
- रामशंकर इवने, प्रधान आरक्षक (410), एटीएस इकाई, खंडवा
- शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), एटीएस इकाई, खंडवा
- अशोक कुमार चौहान, आरक्षक (755, विसबल), एटीएस इकाई, खंडवा
- नरेंद्र कुमार, आरक्षक, एटीएस इकाई, खंडवा
- बंटी खान, आरक्षक, एटीएस इकाई, खंडवा
- गजेंद्र सिंह सिकरवार, आरक्षक, एटीएस इकाई, खंडवा
15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं स्वच्छ अभिलेख होने पर …
- सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्स पुलिस अधीक्षक, नीमच
- डेनियल जोसफ, अतिरिक्स पुलिस अधीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल
- नरेश दयाल सक्सेना, उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो), भोपाल
- तरुण पटले, सहायक सेनानी, 7वीं वाहिनी (विसबल), भोपाल
- मनोज बैस, निरीक्षक (रेडियो), नगर नियंत्रण कक्ष, भोपाल
- उमाशंकर शिवहरे, निरीक्षक, (विसबल) 23वीं वाहिनी भोपाल
- राजेश तिवारी, उप निरीक्षक, (विसबल) माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल
- शैली थॉमस, कार्यवाहक निरीक्षक (विसबल) वि.शा. मुख्यालय, भोपाल
- अंगद सिंह यादव, उप निरीक्षक, (विसबल) माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल
- महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक, पीटीएस इंदौर
- रमेश प्रसाद उईके, सहायक उप निरीक्षक (विसबल), 36वीं वाहिनी, बालाघाट
- रामकरण मीणा, सहायक उप निरीक्षक (विसबल), दूसरी वाहिनी, ग्वालियर
- लाखण सिंह, प्रधान आरक्षक (64), 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर
- रामकृष्ण पांडेय, प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक), रक्षित केंद्र, पन्ना
- वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाइन, नीमच
- सुंदरम बैरागी, प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक), 24वीं वाहिनी विसबल, रतलाम
- प्रदीप गोसाई, प्रधान आरक्षक, सीआईजेडब्ल्यू, भोपाल
- मनोज कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक विसबल (1184), हॉकफोर्स, बालाघाट
- सुनील कुमार कौशल, प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक), अ. अ. वि., पुलिस मुख्यालय भोपाल,
- अजय राजपाल, प्रधान आरक्षक (279), 35वीं वाहिनी, विसबल, मंडला
- रत्नेश पांडेय, प्रधान आरक्षक (रे.), पीआरटीएस, इंदौर
- सुरेंद्र कुमार भटेले, आरक्षक (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, 1875), जिला पुलिस कार्यालय, ग्वालियर
- विश्वेश्वर दयाल शर्मा, आरक्षक (101), आरएपीटीसी, इंदौर
- संतोषी जादौन, आरक्षक (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), अजाक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- राजेंद्र पांजरे, आरक्षक (91, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), जि.वि.शा., खंडवा
- यतीश चंद्र यादव, आरक्षक (626), 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर
- हरेंद्र यादव, आरक्षक (649), 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर
- मनोज कुमार अहिरवार, आरक्षक (295, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), रक्षित केंद्र, पन्ना
- प्रदीप कुमार गर्ग, आरक्षक (188, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), रक्षित केंद्र, पन्ना
- अजीत सिंह पवार, आरक्षक (193, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), थाना नीमच सिटी, नीमच
- राजेश मिश्रा, आरक्षक ( कार्यवाहक प्रधान आरक्षक), नर्मदानगर, जिला खंडवा
- प्रवीण सिंह ठाकुर, निरीक्षक (अ)/शीघ्रलेखक, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था), इंदौर
- धनपाल सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (अ), खंड 23 (डीई एंड अपील), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- कैलाश चंद्र सोलंकी, उप निरीक्षक (अ), कार्यालय उ.म.नि., उज्जैन रेंज
- नरेंद्र गहलोत, उप निरीक्षक (अ), वि. शा., पुलिस मुख्यालय, भाेपाल
- कार्तिक गाढ़े, सहायक उप निरीक्षक (अ), नारकोटिक्स विंग, इंदौर
वाहन चालकों के लिए 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं दुर्घटना रहित वाहन चालन करने पर…
• हरिकांत दुबे, सहायक उप निरीक्षक (एमटी), पीटीएस, एमटी, भोपाल
अनसुलझे प्रकरण सुलझाने पर…
• बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक (कार्यवाहक निरीक्षक), जिला छिंदवाड़ा
अन्य प्रशंसनीय कार्य करने पर…
- गौरव मिश्रा, उप निरीक्षक, सायबर सेल, जिला रीवा
- प्रतिमा यादव, आरक्षक (82), प्रशिक्षण शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
वर्ष 2021 के लिए सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी
- संदीप भूरिया, स. म. नि. (कार्मिक/विधि), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- रामनिश्चय पटेल, सूबेदार (अ)/आंकिक, कार्मिक शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- विश्वबंधु शर्मा, उप निरीक्षक (अ), एसीआर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- अर्जुन सिंह नेपाली, प्रधान आरक्षक, 9वीं वाहिनी, विसबल, रीवा
- रामबचन सिंह यादव, प्रधान आरक्षक (756), 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल
- नीरज थापा, आरक्षक (147), 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर
- ललित मोहन भट्ट, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर
- उमेश प्रताप सिंह, आरक्षक, 26वीं वाहिनी विसबल, गुना
- जय कुमार भारद्वाज, आरक्षक, 8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा
- विष्णु प्रसाद काफ्ले, आरक्षक, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल