छत्तीसगढ़

जेवरा और झूलन में मतदान अधिकारियों से मारपीट और उपद्रव करने वाले 7 महिलाओं सहित 28 लोगों की गिरफ्तारी

पामगढ़ (राजकुमार श्रीवास)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान थाना पामगढ़ के ग्राम झूलन तथा थाना मुलमुला के ग्राम जेवरा के मतदान केन्द्रों में उपद्रव करने वालों, मत पेटी लूटने की कोशिश करने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पथराव, बलवा, शासकीय कर्मचारियों को मारपीट करने एवं शासकीय सम्पत्तियों को नुकसान करने वालों पर अपराध दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। पड़ताल में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर को धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 347, 458 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे और लोगों की गिरफ्तारी होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पामगढ़ के ग्राम झूलन तथा थाना मुलमुला के ग्राम जेवरा के मतदान केन्द्रों में उपद्रव करने वालों, मत पेटी लूटने की कोशिश करने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पथराव, बलवा, शासकीय कर्मचारियों को मारपीट सहित अन्य मामले को लेकर की जा रही जांच के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार उन्हें जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों में भुनेश्वर डहरिया उर्फ केउ पिता प्रेम डहरिया उम्र 55 वर्ष सा. झूलन, कौशिल्या कश्यप पति अशोक कश्यप उम्र 40 वर्ष सा. झूलन, जोगेन्द्र कुमार पिता बलेश्वर डहरिया उम्र 32 वर्ष सा. झूलन, शिवा उर्फ शिवकुमार पिता बद्रीप्रसाद कश्यप उम्र 48 वर्ष सा. झूलन, उमा बाई पति देवप्रसाद कश्यप उम्र 45 वर्ष सा. मदनपुर, राधाबाई पति शिवकुमार कश्यप उम्र 45 वर्ष सा. झूलन थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा में मतदान केन्द्र पर पथराव, बलवा व तोड़फोड़ करने, कर्मचारी को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में बाधा डालने, सड़क पर बड़े वृक्ष काटकर गिराने सहित अन्य मामलों में पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने विभिन्न आरोपों के तहत 22 आरोपियों को धारा 147, 148, 149, 186, 353, 294, 506 बी, 332 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा में मतदान केन्द्र पर पथराव, बलवा व तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों में अमित कुमार पिता घनश्याम कश्यप उम्र 27 वर्ष, संदीप कुमार पिता घनश्याम कश्यप उम्र 22 वर्ष, प्रकाश बांधी पिता फिरतू बांधी उम्र 52 वर्ष, दुजराम कश्यप पिता समयलाल उम्र 32 वर्ष, रामकुमार पिता टिटकू विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष, साहेबलाल पिता स्व. बोधराम कश्यप उम्र 48 वर्ष, व्यासनारायण पिता खोलबहरा कश्यप उम्र 32 वर्ष, कल्लू कश्यप पिता एतीमराम कश्यप उम्र 23 वर्ष, किशुन कुमार पिता एतीमराम कश्यप उम्र 19 वर्ष, धमेन्द्र कश्यप पिता अयोध्या कश्यप उम्र 19 वर्ष, अयोध्या प्रसाद पिता स्व. रामा कश्यप उम्र 49 वर्ष, लक्ष्मण प्रसाद पिता जोगीराम केंवट उम्र 29 वर्ष, गोलू कश्यप पिता घनाराम कश्यप उम्र 25 वर्ष, सोनाउ कश्यप पिता प्रहलाद कश्यप उम्र 48 वर्ष, छतराम पिता मंगलू केंवट उम्र 46 वर्ष, राजू पिता मनीराम कश्यप उम्र 23 वर्ष, अमृतलाल पिता किशुन कश्यप उम्र 48 वर्ष, श्रीमती सुकबाई पति घनश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष, श्रीमती यशोदा बाई पति बबलू कश्यप उम्र 35 वर्ष, श्रीमती सावित्री पति सोनाउ कश्यप उम्र 26 वर्ष, श्रीमती जानकी बाई पति प्रहलाद कश्यप उम्र 38 वर्ष, श्रीमती गणेशी बाई पति दिनेश कौशिक उम्र 45 वर्ष सभी साकिनान जेवरा थाना मुलमुला को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

जानें क्या है मामला

ग्राम पंचायत जेवरा के चुनाव में मतदान कर्मियों पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हारे प्रत्याशी के पति और उसके समर्थक ने हमला कर स्कूल परिसर में ही उन्हें बंधक बना लिया गया था। मतदान दल के कर्मी का तबियत खराब होने पर पुलिस के द्वारा इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो हारे हुए प्रत्याशी के समर्थंकों ने उसे स्कूल के बाहर ले जाने नहीं दिया गया।

जेवरा में 4 बूथ बनाया गया था जिसमें बूथ क्रमांक 141, 142, 143, 144 बनाया गया था। 141,143,144 बूथ क्रमांक के नतीजा आ गया था, जिसमें सुखबाई घनश्याम कश्यप 159 वोट से आगे चल रही थी तभी उसके समर्थकों ने घनश्याम को जीत गये बोलकर गुलाल लगा दिया लेकिन चौथे बूथ क्रमांक 142 के नतीजा आना बाकी था। जब 142 बूथ का नतीजा आया तो उसमें घनश्याम को मात्र 33 वोट ही मिला और करारी हार का सामना करना पड़ा।

गंगोत्री देवी गुलाब चंद पटेल को बूथ क्रमांक 142 में 238 वोट मिला जिसके कारण सुखबाई घनश्याम कश्यप से 46 वोट से जीत हासिल कर ली और हारे हुए प्रत्याशी के समर्थंकों ने पुलिस कर्मियों व मतदान दल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पामगढ़ ब्लॉक में दूसरे चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत जेवरा में मतगणना के बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक हंगामा करना शुरू कर दिया।

समर्थकों ने मतदान दल एवं सुरक्षाकर्मी पुलिस के ऊपर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पोलिंग बूथ को ग्रामीणों ने घेर लिया और घनश्याम कश्यप ने अपने समर्थंक के साथ हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव और ईंटों से हमला किया बीच सड़क पर पेड़ के बड़े-बड़े लट्‌ठों को काटकर रख दिया गया था, जिसके कारण मतदान दल और पुलिसकर्मी रास्ते पर फंस गए थे।

विवाद में मतदान दल में लगे कर्मियों व पुलिस बल को चोट आई तथा वाहनों पर भी हमला किया गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ही मतदान दल को ग्रामीण से बचाकर बाहर निकाला और किसी तरह मतदान दल व मतदान सामग्री को सुरक्षित पामगढ़ लाया गया।

ग्राम पंचायत झूलन में 3 वोट से हारने के बाद हारे हुए प्रत्याशी ने मतदान दल के कर्मियों को स्कूल के बाहर महिलाओं के द्वारा रोका गया था। इस बीच पुलिसकर्मी (सुरक्षाकर्मी) से हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने बीच रास्ते में मत पेटी को लूटने की कोशिश की थी। जिसके कारण दोनों ही गुट में झड़प हो गई थी जिससे एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया था।

Back to top button