जंगली सुअर ने तेंदूपत्ता तोड़ रहे दो लोगों को काटा, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। आज मरवाही वन क्षेत्र के पीपरडोल में 12 मई को प्रातः 11 बजे तेंदुपत्ता तोड़ने गए अमन पिता नरेंद्र सिंह, पीपरडोल, रामवती पति धनसिंह पीपरडोल को जंगली सुअर ने अचानक हमला करते हुए काट लिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती किया गया। उक्त दोनों घायलों की जानकारी लगते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता अस्पताल पंहुचे और वहाँ उन्होंने डाक्टरों को इन पीड़ितों के बेहतर इलाज हेतु कहा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, वन विभाग का अमला जानकारी लगते ही तत्काल अस्पताल पंहुचे। यहां पर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने घायलों के ईलाज के तुरंत क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। वन विभाग ने भी फौरन इन दोनों पीडित अमन पिता नरेंद्र सिंह को 5000 रुपए, रामवती पति धनसिंह को 10,000 रुपए क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की।
सूचना लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता स्वयं वन विभाग के कार्यालय में ही मौजूद हैं। इन घायलों को शासन से मिलने वाली छतिपूर्ति मुआवजा राशि का प्रकरण बनवाया जा रहा है, ताकि इनके बेहतर इलाज मे किसी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ, मरवाही जनपद उपाध्यक्ष अजय राय, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो, हरीश राय, बेचु अहिरेश, नारायण श्रीवास, शुभम मिश्रा, हर्ष गोयल उपस्थित थे।