छत्तीसगढ़बिलासपुर

ढाई साल से लूप लाइन में रहीं वाणी राव को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

बिलासपुर। कांग्रेस नेत्री वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाणी राव महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकीं है। करीब ढाई साल से लूप लाइन में रहने के कारण उनकी कोई पूछ-परख नहीं हो रही थीं। वहीं विजय पाण्डेय को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

बिलासपुर में कांग्रेस पूरी तरह अटल श्रीवास्तव पर केन्द्रीत था। दूसरे खेमा के किसी भी कांग्रेसी को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। वाणी राव को टीएस बाबा कैम्प का समझे जाने के कारण उन्हें लूप लाइन में रखा गया था तथा उन्हें पिछले ढाई साल से कोई प्रभार नहीं दिया गया था। शहर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष विजय पाण्डेय को चरणदास महंत के करीबी माना जाता है। विजय पांडेय और वाणीराव मूलत: संगठन से ही जुड़े रहे हैं। विजय पांडेय को दूसरी बार शहर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक व्यक्ति एक पद की अवधारणा के तहत निगम मंडल व अन्य पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेसी नेताओं को संगठन में मिले दायित्व से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठन के विभिन्न् पदों पर नई नियुक्ति का आदेश जारी किया है। एआइसीसी के इस संगठनात्मक सर्जरी में बिलासपुर जिले के दो व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक दिग्गज नेता प्रभावित हुए हैं।

 

पीसीसी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक को उनके दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अटल श्रीवास्तव की जगह पीसीसी उपाध्यक्ष के पद पर पीआर खूंटे व पद्मा मनहर की जगह वाणी राव को पीसीसी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाणी राव इसके पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव के पद पर काबिज थीं। तकरीबन ढाई साल बाद एक बार एआइसीसी ने उन पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Back to top button