छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

डॉ गंभीर सिंह को टिकट मिलने से भाजपाइयों में हर्ष, स्थानीयता व योग्यता का पार्टी को मिलेगा फायदा …

डॉ. गंभीर सिंह को भाजपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि डॉ. गम्भीर सिंह को भाजपा ने कल ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ. शिव प्रताप राय, शंकर कंवर, दीक्षित, आयुष मिश्रा, ब्रिजलाल राठौर, राकेस, नीरज जैन सहित सभी नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं डॉ. गंभीर को दी हैं। इसके अलावा कल ही सांसद संतोष पांडे व विधायक शौरभ सिंह ने एक चुनावी सभा में ही डॉ. गंभीर को बधाई देते हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत होने का दावा किया था।

ज्ञात हो कि डॉ. गंभीर सिंह मरवाही क्षेत्र के लटकोनी गांव के हैं और वे क्षेत्र के MBBS डॉक्टर हैं। डॉ. गंभीर सिंह विगत 10 वर्षों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े हैं और क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी कार्य, विभिन्न स्वास्थ्य शिविर सहित रचनात्मक कार्यों में डॉ. गंभीर सिंह बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। वे भाजपा के कई कार्यक्रमों में भी देखे जाते थे। पिछले चुनावों में भी उन्होंने भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी की थी किंतु पिछले दो चुनावों में वे टिकट से चूक गए थे। पर इस बार भाजपा आलाकमान ने डॉ. गंभीर सिंह पर अपना भरोसा दिखाया है। देखना यह है कि डॉ. गंभीर सिंह आलाकमान के भरोसे में कितना खरे उतरते हैं। क्षेत्र के भजपाईयों का कहना है कि डॉ. गंभीर सिंह के रूप में क्षेत्र को शिक्षित, योग्य व व्यवहार कुशल उम्मीदवार मिला है निश्चित रूप से हम लोग मरवाही उप विधानसभा चुनाव जीत लेंगे।

Back to top button