मध्य प्रदेश

राजधानी भोपाल के अस्पतालों के हाल-बेहाल : जेपी अस्पताल में कलेक्टर को अनुपस्थित मिले 20 डॉक्टर

एक डॉक्टर निलंबित, एक डॉक्टर की सेवा समाप्त, शेष का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल से नदारद डॉक्टर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने राजधानी के जेपी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें 20 डॉक्टर ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसके बाद कलेक्टर जेपी अस्पताल में बायो मैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने सुबह 10 बजे जेपी अस्पताल का  आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 20 डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने 18 डॉक्टरो का एक दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदतन अनुपस्थित रहने वाले एक डॉक्टर को निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की संविदा समाप्त करने के लिये सीएमएचओ को निर्देश दिए। राजधानी के अस्पताल की जब ये हालत है तो दूर दराज के जिलों और अंचलों के अस्पतालों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Back to top button