दरवाजे पर एक हफ्ते से बैठी है पूजा, घर पर ताला लगाकर पूरी ससुराल फरार; जानें मामला …
मथुरा। थाना फरिहा के क्षेत्र बलीपुर तपस्या निवासी पूजा की शादी 2 वर्ष पूर्व थाना रामगढ़ के क्षेत्र भीकनपुर निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला की ससुराल में अनबन हो गई। पिछले कुछ समय से वह अपने मायके में रह रही थी। महिला एक सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल आई। महिला का आरोप है ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसका कहना है ससुराली जन घर में ताला लगा कर चले गए।
यूपी के फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली पूजा एक हफ्ते से अपने घर में प्रवेश के लिए परेशान है। ससुराली जन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। महिला घर के बाहर ही बैठी हुई है। पुलिस ने पहुंचकर मामले की गुरुवार को जानकारी ली।
महिला घर के बाहर ही बैठी हुई है। महिला की मानें तो वह 8 दिनों से यहीं बैठी है। उसका पति दिल्ली में काम करता है। कुछ दिनों से यहीं पर है।
खेत पर काम करने आते हैं वहीं से कहीं चले जाते हैं। यहां आते भी हैं तो उसके साथ मारपीट करके चले जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि महिला का ससुरालियों के बीच न्यायालय में विवाद भी चल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है महिला तहरीर देती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उससे जानकारी ले ली गई है।