छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। पुलिस ने 4 साल की बच्ची की मां से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक ने गर्भवती होने पर महिला का एर्बाशन करा दिया था। अब शादी करने से मुकर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महमंद निवासी रघु उर्फ राघवेंद्र रजक (19) मोपका स्थित मारुति शो रूम में काम करता था। इस दौरान सरकंडा क्षेत्र की शादीशुदा महिला से उसका परिचय हुआ। उसने महिला से दोस्ती किया और प्यार करने लगा। महिला भी उसे चाहने लगी। दिसंबर 20 में युवक ने उससे शादी करने वादा किया और दुष्कर्म किया। महिला उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से लगातार युवक शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला दो माह की गर्भवती भी हो गई। इसकी जानकारी देने पर युवक ने गर्भनिरोधक टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इधर, महिला ने उससे शादी करने की बात कही, तब युवक मुकर गया और उससे पीछा छुड़ाने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला की पांच साल पहले शादी हो चुकी है। पति से विवाद होने पर उसे छोड़ दिया है। महिला की एक चार साल की बच्ची भी है। पति से अलग रहने के बाद वह अपने पिता के साथ रह रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि राघवेंद्र उससे शादी करने वादा कर शारीरिक संबंध बना रहा था। जब वह गर्भवती हुई, तब बीते अगस्त माह में उसने झांसा देकर एर्बाशन करा दिया और शादी करने के बाद बच्चा लेने की बात कही। महिला उसके बहकावे में आकर टैबलेट खा ली। फिर बाद में उसने धोखा देकर उसे छोड़ दिया।

Back to top button