मध्य प्रदेश

राम मंदिर से मुस्लिम समाज के लोग खुश, विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों में राम उत्सव मनाने पर कही ये बड़ी बात…

भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम बधा रहे हैं, पूरा देश उत्साहित है। अयोध्या में बने राम मंदिर की कृति हमने भोपाल में स्थापित की है। निवेदन है कि वह इस राम मंदिर की कृति के साथ तस्वीर लें। 22 जनवरी को सभी अपने घर में राम ज्योति जलाएं। मदरसों में राम उत्सव मनाए जाने पर कहा कि हमारे लिए राम रहीम एक है, भाग जगाने हो तो राम का नाम जपो।

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से मुस्लिम समाज के लोग खुश हैं। मंदिर को लेकर कांग्रेस का अपना विचार है। भगवान राम पूरी दुनिया के है। मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी भाग ले रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे है।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बिहार में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी तय करती है, किसका कहां उपयोग करना है। मध्य प्रदेश अग्रिम राज्य हैं। यहां के मुख्यमंत्री के दौरे का बिहार में अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि गुरुवार को सीएम मोहन यादव बिहार दौरे पर है। जहां वे यादव समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में चाय पर चर्चा भी करेंगे। इसके बाद वीरचंद पटेल मार्ग स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। जहां विधायक, सांसद, पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। 4:20 बजे पटना के बुध मार्ग स्थित इस्कॉन टेंपल जाएंगे। इसके बाद 4:50 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Back to top button