नई दिल्ली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की झुग्गी-झोपड़ी में मिला नक्सली जोड़ा, 20 से अधिक केस दर्ज ….

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिहार एसटीएफ ने शनिवार रात को छापा मार झुग्गी-झोपड़ी से नक्सली जोड़े को गिरफ्तार किया है। दोनों को एसटीएफ अपने साथ बिहार ले गई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच 2021 में मुठभेड़ हुई थी। आरोप है कि दोनों इस मुठभेड़ में शामिल थे। दोनों इसके बाद से फरार चल रह थे। नक्सली अपने जीजा के साथ निर्माणाधीन मकानों की छत पर सरिया का जाल बांधने का काम करता था।

बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ की टीम ने नक्सली वीडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा और उसकी महिला साथी पाली लखीसराय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बिहार के रहने वाले और यहां झुग्गी झोपड़ी में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। पकड़ा गया आरोपी कारेलाल कोड़ा मुंगेर के कुछ नक्सलियों के ग्रुप का एरिया कमांडर था। इसने वहां जमकर आतंक मचाया हुआ था। बिहार में इसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने इसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पाली पर भी हत्या के प्रयास के तीन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक एक साल पूर्व बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में यह नक्सली जोड़ा भी शामिल था। इसके बाद से यह फरार चल रहे थे। वीडियो कोड़ा बिसरख थाना क्षेत्र के बिहारी मार्किट के पास एक झुग्गी में अपनी महिला मित्र के साथ छिपकर रह रहा था। इससे पहले वे पुलिस से बचकर पंजाब में छिप कर रहा था, लेकिन बिहार एसटीएफ लगातार सर्विलांस की मदद से इनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नक्सली जोड़ा ग्रेनो वेस्ट की छिपकर रह रहा रहा। बिहार एसटीएफ की टीम ने बिसरख पुलिस के सहयोग से छापा मारा और नक्सली जोड़े को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Back to top button