छत्तीसगढ़बिलासपुर

हाईस्कूल भवन के लिए भूमिपूजन किया सांसद अजगले और विधायक सौरभ सिंह ने ..

अमोरा अकलतरा। शा उ मा शा अमोरा अकलतरा विद्यालय भवन का हुआ भूमिपूजन। आज 5 अक्टूबर 2020 दिन सोमवार ग्राम अमोरा अकलतरा के ग्राम रहवासियों, छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुआ पिछले कई वर्षों से ग्रामवासी व विद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा विद्यालय भवन की मांग की जा रही थी जो आज जाकर पूर्ण हुआ। आज सांसद गुहराम अजगले एवम स्थानीय विधायक सौरभ सिंह के कर कमलों से विद्यालय भवन के भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुवा। इस पुनीत कार्य मे सभी ग्राम वासियों का, विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुवा।

आज हुवे सादे समारोह में रा से यो इकाई / स्काउट्स गाइड्स शा उ मा शा अमोरा अकलतरा के द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन, जन जागरूकता, कुपोषण मुक्ति अभियान, कृमि निवारण, गांधी विचार मंच, मास्क वितरण, सैनिटाइजर निर्माण एवम अंचल में वितरण एवं सबसे महत्वपूर्ण लॉकडाउन में प्रशासन को सहयोग हेतु सांसद, विद्यायक के द्वारा रा से यो के स्वयंसेवकों एवम स्काउट गाइड्स को सेवा कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद के द्वारा कोरोना काल के दौरान देश सेवा के पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रसंसा किया गया।

आज विद्यालय भवन के भूमि पूजन के कार्य से छात्र, छात्रों एवम ग्रामवासियों में हर्ष व्यापत है। आज सम्मान पाने वाले में स्काउट / गाइड्स अविनाश साहू, अमर करकेल, हिमांचल सिंह, ज्योति निर्मलकर, ज्योति दास, निधि पटेल, रजनी यादव संजना यादव, इंद्रभूषण, भावना रा से यो स्वयंसेवक योगेश जगत, सत्यम साहू, सुनील जांगड़े, दुर्गेश गोर्ले, हिमांशु, रोहन पटेल, भूषण पांडे अरमान नेताम, करन चौहान, सुखमनी जगत, सरिता पटेल, वानिया साहू, अभिलाषा मानिकपुरी छाया यादव, आरती निर्मलकर पल्लवी, अंजली रहे। रोवर लीडर रामकुमार कैवर्त का विशेश सम्मान किया गया। विधायक के द्वारा स्काउट गाइड, रा से यो स्वयंसेवकों के सहयोग भावना जो असहाय लोगों की मदद वाले विचार है उनको हमे आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि रा से यो के जरिए सामाजिक दायित्वों का निवर्हन होता है।श्री सांसद के द्वारा कहा गया कि शा उ मा शा अमोरा अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा की रा से यो की टीम हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती है ऐसा सुना था आज देख भी लिया। अमोरा के स्काउट्स, गाइड्स, रा से यो क्रियाकलापों की पहचान न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी है ऐसा सुनने में आता था आज देख भी लिया जो दर्शाता है हाथ कंगन को आरसी क्या इस प्रकार अपने विचार प्रकट किए। स्वागत उद्बोधन नवल सिंह, रामलाल साहू अध्यक्ष जनभागीदारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम सभा का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवम ए एल टी स्काउट संजय कुमार यादव द्वारा किया गया। आभार सहयोगी शिक्षक रामकुमार कैवर्त ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र लहरे, मनोज निर्मलकर, परमेश्वर निर्मलकर, अनीलेश दुबे, महेंद्र दुबे, रामकुमार, ईश्वर, पंचगण, समिति के सदस्य देवेंद्र दुबे, अर्चना गोस्वामी स्काउट्स-गाइड्स, रा से यो के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Back to top button