मध्य प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मंत्री से मोर्चा अध्यक्ष की चर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने शुक्रवार को प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल से भोपाल स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने पटेल से प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान एवं गेहूं उपार्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए अनेकों कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और किसान हितैषी प्रदेश सरकार किसानों के हर संकट में उनके साथ खडी है।  चौधरी ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होते ही पीडि़त किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। मौसम की प्रतिकूलता के कारण गेहूं उपार्जन का कार्य जहां-जहां प्रभावित हुआ है या बंद हुआ है उसे शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल भी उपस्थित थे।

Back to top button