छत्तीसगढ़रायपुर

मरवाही उप चुनाव : स्टार प्रचारक मंत्री सिंहदेव 29 अक्टूबर को लेंगे लालपुर, सिवनी और कोटमी में सभा …

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव 29 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंहदेव के साथ कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत रहेंगी।

मरवाही उपचुनाव का माहौल ऐसे तो दशहरा के बाद 27 अक्टूबर से गर्मा जाना था मगर विधानसभा का विशेष सत्र होने के कारण कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के वरिष्ठ नेता 28 और 28 अक्टूबर को रायपुर में रहेंगे। श्री सिंहदेव ने दिल्ली बुलेटिन को 29 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा में चुनावी सभा में जाने की पुष्टि की है।

बिलासपुर से कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने मंत्री सिंहदेव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी है। मंत्री सिंहदेव 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मरवाही विधानसभा के ग्राम लालपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे लालपुर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे फिर ग्राम सिवनी के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 2 बजे चुनावी सभा होगी। इसके बाद आखरी सभा दोपहर साढ़े तीन बजे ग्राम कोटमी में आयोजित है। तीनों सभा में कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत साथ रहेंगी। कोटमी में सभा लेने के बाद मंत्री सिंहदेव हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Back to top button