Uncategorized

कंगना रनौत ने कहा- मैं ड्रग्स टेस्ट करवाने को तैयार हूं, मेरा कॉल डिटेल भी चेक किया जाए …

मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस से कहा है कि उनका ड्रग टेस्ट करवाया जाए। मैं चाहती हूं कि लोगों के बीच सच सामने आए। साथ ही उन्होंने कॉल रिकॉर्ड भी चेक करवाने की बात कही है। दोनों मामले यदि सही पाए गए तो हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने की बात कंगना ने कही है।

सुशांत सिंह केस के बाद कंगना रनौत चर्चा में है। मुंबई की माफियागीरी और बालीवुड के अंदर की बातों को सार्वजनिक करके कंगना ने बवंडर खड़ा कर दिया। उन्होंने शुरूआत में ही कही थी, सुशांत सिंह का प्लांटेड मर्डर हुआ है। सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई उसमें कंगना रनौत की भी बड़ी भूमिका है।

अब जबकि सुशांत सिंह की गर्ल फ्रैंड रिया चक्रवर्ती एनसीपी की गिरफ्त में आ चुकी है। रिया ने यह कहा है कि वे खुद ड्रग्स लेतीं हैं और सुशांत सिंह को भी ड्रग्स सप्लाई करती थी। रिया चक्रवर्ती का भाई सौविक पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। ऐसे में कंगना रनौत पर यह दबाव बनाने के लिए ड्रग्स को लेकर उनको घेरा जा रहा था। कंगना का यह बयान मुंबई पुलिस के लिए एक चुनौती से कम नहीं।

Check Also
Close
Back to top button