धर्म

रविवार 03 मार्च 2024 का राशिफल

मेष राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा और जीवनसाथी का साथ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य में विघ्न-बाधा रहेगी, लेकिन आगे बढ़ते रहेंगे। प्रेम-संतान पहले से बेहतर और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : लाल वस्तु पास रखें, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। शुभ समय कहा जाएगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि : धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी, लेकिन धन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: मन व्याकुल रहेगा। खिन्नता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शिवजी को जलाभिषेक करते रहें। 

मकर राशि: आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति,स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि: भाग्यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Back to top button