पेण्ड्रा-मरवाही

धान खरीदी को लेकर किसानों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, आत्महत्या की दी चेतावनी

पेंड्रा। धान खरीदी नहीं होने को लेकर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत धान खरीदी शुरु करने की मांग की है। वहीं आज किसानों के द्वारा आत्महत्या की चेतावनी देने से प्रशासनिक महकमें में खलबली शुरु हो गई है।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार पेंड्रा गौरेला मरवाही के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी पिछले 30 तारीख से बंद है। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि धान संग्रहण केंद्र मेढुका में गत 30 जनवरी 2020 से किसानों का धान नहीं ख़रीदा जा रहा है। किसान धान लेकर आते हैं और उन्हें वापस कर दिया जाता है। अब धान खरीदी का समय सिर्फ 3 दिन शेष है, जिसके बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। आज भी किसानों के द्वारा लाया गया था, जो वापस कर दिया गया. बारदाना नहीं होने का बहाना बनाया जाता है। किसानों का कहना है कि अगर बारदाना उपलब्ध नहीं है तो किसानों के ही बोरे में धान ले ली जाए और उन्हें दूसरा बार दाना दे दिया जाए।

क्षेत्र के कुछ किसानों ने परेशान होकर समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। इस तरह की बातें आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हलचल शुरू हो गई है।

Back to top button