छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

जनपद सीईओ विनोद कुमार ओगरे को सेवानिवृति पर दी गई विदाई …

पेण्ड्रा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा विनोद कुमार ओगरे को सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत पेण्ड्रा के प्रशिक्षण हाल में जनपद पंचायत पेण्ड्रा के जन प्रतिनिधि कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि ओगरे द्वारा महात्मागांधी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा मे अपना काम ईमानदारी व लगन से काम करने की उपलब्धि बताई। जीवन सिंह राठौर उपाध्यक्ष द्वारा ओगरे को कुशल प्रशासक व समय का पाबंद बतलाया गया। भुपेन्द्र सोनवानी नवीन सीईओ का स्वागत् किया गया।

कार्यक्रम में घनष्याम तंवर तहसीलदार पेण्ड्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा बबलू मराबी, शीतला मराबी, मालता वासुदेव, भंवर सिंह आर्मो, जयराम सिंह, जनपद सदस्य गण, रामरतन पेन्द्रो, रामअवतार सोनवानी, राजमती, सीता बाई, सरपंच गण, ऱावेन्द्र शुक्ला, पीएल पडवार शंभू मराबी, नरेश पुरी, उत्तरवती, प्रवीण कौशिक, आषीश, नितिन, संगीता, दिवाकर, सुयश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह सिदार व आभार दिनेश सिंह दाऊ द्वारा किया गया।

Back to top button