बिलासपुर

जिला भाजपाध्यक्ष का चुनाव आज 11 बजे से, गुटीय राजनीति पर नजर

नेेता प्रतिपक्ष कौशिक, पूर्व मंत्री अग्रवाल व डॉ बांधी रहेंगे उपस्थित

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिलाध्यक्ष का संगठन चुनाव 20 नवम्बर बुधवार को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में प्रातः 11 बजे आयोजित गई है। भाजपाई राजनीति के जानकारों का कहना है कि यहां पर प्रदेश स्तर के राजनीति में सक्रिय कई नेताओं के होने से जिला भाजपा अध्यक्ष किस गुट से होगा इसके चलते यह चुनाव महत्वपुर्ण हो जाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव में धरमलाल कौशिक छ.ग. विधानसभा नेताप्रतिपक्ष, अमर अग्रवाल भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, अरूण साव सांसद, भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधायक, जिला चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद उपासने, छगन मुंदड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।       

भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव में विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अयोग के पूर्व अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, निर्वमान मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा जिला प्रतिनिधि, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, महापौर सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक को चुनाव में उपस्थित होने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button