मध्य प्रदेश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरु की गई ई-सेवा पुस्तिका पोर्टल

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन

उप-मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल

वर्ष 2024 के जनवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर आज सुबह मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की।

सामूहिक गायन में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। देवड़ा ने प्रदेश के समस्त लोकसेवकों एवं नागरिकों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, मो. सुलेमान, अजीत केसरी, के सी गुप्ता, मनु श्रीवास्तव एवं प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, संजीव झा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरु की गई ई-सेवा पुस्तिका पोर्टल

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा समूचे कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत मानव संसाधन प्रबंधन द्वारा नियमित कार्मिकों के लिए ईसेवा पुस्तिका पोर्टल शुरु किया गया है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा बनाए गए इस ई-सेवा पुस्तिका में लगभग 4 हजार 870 कार्मिकों की पारंपरिक मुद्रित पुस्तिकाओं को ई-पुस्तिका के रुप में पोर्टल पर अपलोड कर संधारित किया गया है एवं भविष्य की प्रविष्टियां ईसेवा पुस्तिका में ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि पारंपरिक मुद्रित पुस्तिकाओं की तुलना में ई-पुस्तिका पोर्टल की पहुंच अत्यधिक है और इस कारण अब सभी कर्मचारी कहीं से भी अपनी सुविधा अनुसार ई-सर्विस पोर्टल में ऑनलाइन लॉग-इन कर भविष्य में अपनी सेवा पुस्तिका में की गयी प्रविष्टियां देख सकेंगे। पोर्टल का लाभ सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और विकास करेगें

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच कर भगवान गणेश के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश भी तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और प्रदेश में सभी आवश्यक संसाधनों एवं उपचार सुविधाओं का विस्तार हुआ है और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी को मध्यप्रदेश में आगे बढ़ायेंगे। स्वस्थ समाज के लिए जरूरी सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास और विस्तार करेगें। उन्होंने विंध्य क्षेत्र के संबंध में कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। भविष्य में विन्ध्य क्षेत्र एक विकसित क्षेत्र के रूप में दिखाई देगा।

 

 

 

Back to top button