धर्म

शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय …

कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में हो या शुक्र ग्रह निर्बल हो तो व्यक्ति को पूर्ण सुख-सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाती। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र के दोषों के दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने से अनुकूल लाभ प्राप्त होता है। सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

 

शुक्रवार को मंदिर में देवी को सुहाग का सामान अर्पित करें, साथ ही किसी विवाहित स्त्री को भी सुहाग का सामान दें जैसे सिंदूर, चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 

हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार अर्थात एक माला जप करें।

 

मंदिर में दूध का दान करें।

 

शुक्र के शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।

 

शुक्र मंत्र – द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

 

शुक्र ग्रह के लिए इन वस्तुओं का दान भी किया जा सकता है हीरा, चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि। इन चीजों के दान से शुक्र के दोष को कम किया जा सकता हैं।

 

कुंडली के पूर्ण विश्लेषण व विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें

ज्योतिषाचार्या नमिता

8510-950-950

 

नोट – अपनी कुंडली का विस्तृत विशलेषण कराने के लिए व्हाट्सएप करके समय लें.

Back to top button