नई दिल्ली

दिल्लीवासियों ने EVs को दी तवज्जो, 2023 में 73,610 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई बिक्री

नई दिल्ली
 दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक थे। उनके अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की यह संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है।

लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में नीति घोषित की गई थी और कई विस्तारों के बाद यह नीति 31 दिसंबर को समाप्त हो गई। अधिकारियों ने कहा था कि इसे 31 मार्च तक बढ़ाया जाएगा।

दिल्ली में आई ये नई नीति

लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में नीति घोषित की गई थी और कई विस्तारों के बाद यह नीति 31 दिसंबर को समाप्त हो गई. अधिकारियों ने कहा था कि इसे 31 मार्च तक बढ़ाया जाएगा.

गहलोत ने  सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘दिल्ली में दिसंबर 2023 में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक थे। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की यह संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। दिल्ली में 2023 में कुल मिलाकर 6,57,312 वाहन पंजीकृत किए गये, जिनमें से 73,610 इलेक्ट्रिक थे।''

OLA ने साल 2023 में बेचे 2.65 लाख यूनिट्स

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल ओला इलेक्ट्रिक ने पूरे देश नें 2.65 लाख यूनिट्स को बेचा है. ये कंपनी की ओर से किसी कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेल्स के आंकड़ें हैं. कंपनी ने 2 साल के अंतराल में कुल 4 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं.

 

 

Back to top button