बिलासपुर

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहे नरेंद्र बोलर हारे, कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

बिलासपुर। नगर निगम वार्ड पार्षद के चुनाव में इस बार भी परिणाम कांग्रेस के लिए अपेक्षानुरूप नहीं आ पाया है। कांग्रेस के कुछ बड़े नाम पार्षद का चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सके। शुरू से कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मतगणना के दौरान भी नजर आई। पिछली बार की तरह भाजपा यहां की बढ़त को बरकरार तो नहीं रख पाई लेकिन सत्ताधारी दल को पीछे रखने को भी एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

वार्ड पार्षद के चुनाव में कांग्रेस तथा भाजपा से चर्चित नामों में भाजपा से अशोक विधानी, राजेश सिंह, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविद्र सिंह, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे विजय केशरवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रहे विष्णु यादव तथा आखरी समय में कांग्रेस की टिकट पाई राजकुमार तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी चुनाव जीत गए हैं। वहीं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नरेंद्र बोलर चुनाव नहीं जीत पाए उन्हें रंगा नादम ने हरा दिया। शहर के चर्चित वार्ड 31 लाला लाजपत राय नगर से कांग्रेस की बागी प्रत्याशी शहजादी कुरैशी तथा भाजपा के राजेश मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर रही। वहीं भाजपा के विनोद सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के दो बार के पार्षद रहे रमेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 19 कस्तुरबा नगर से चुनाव हार गए हैं उन्हें कांग्रेस के भरत कश्यप ने 5 सौ से अधिक मतों से हराया। वार्ड क्रमांक 36 भाजपा के बंधु मौर्य 610 वोट से आगे चल रहे हैं। वार्ड 28 से भाजपा की लक्ष्मी साहू चुनाव जीत गईं। वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर से चुनाव जीत गईं हैं। वार्ड क्रमांक 51 से कांग्रेस की बागी प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ीं संध्या तिवारी चुनाव जीत गईं हैं।

कांग्रेस के दिग्गज जो चुनाव जीते

  • विजय केशरवानी
  • रामशरण यादव
  • विष्णु यादव
  • राजेश शुक्ला
  • रविंद्र सिंह

भाजपा के दिग्गज जो चुनाव जीते

  • अशोक विधानी
  • राजेश सिंह
  • बंधु मौर्य
  • रंगा नादम
  • उदय मजूमदार

Back to top button