छत्तीसगढ़

30वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस टीम घोषित

रायपुर

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ एवं भारतीय वेटरन्स टेबल टेनिस कमेटी  के संयुक्त तत्वावधान में  तेलंगाना स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा दिनांक 03 से 08 अप्रैल 2024 तक हैदराबाद में  ‘30वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस  प्रतियोगिता ’ आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मास्टर्स टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी, उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े, छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन श्री प्रदीप जनवदे उपस्थित थे तथा सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ मास्टर्स टीम आज दिनाक 02 अप्रैल को रवाना हुयी । टीम के कोच श्री प्रदीप जोशी (रायपुर) एवं मेनेजर श्री अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) है।
टीम इस प्रकार है:-               
पुरुष (आयु वर्ग 40)        :-  नामित कोठारी (रायपुर), रितेश जिंदल (रायपुर महानगर)
महिला (आयु वर्ग 40)     :-   सुश्री दिव्या आमदे- कप्तान (रायपुर महानगर), डॉ. स्वाति बांठिया (रायपुर), सुश्री शिखा खांडे हुसैन  (बिलासपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 50)-  (ए):-    संजय दुबे – कप्तान (बिलासपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), संजय लहेजा (बिलासपुर), राजेश लुनिया  (रायपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर)                                           
पुरुष (आयु वर्ग 50)-  (बी):-     हनी अरोरा – कप्तान (बिलासपुर), अरविंद कुमार शर्मा   (रायपुर महानगर),  राजेश अग्रवाल  (रायपुर),  सुरेश शादीजा (रायपुर), रितेश मल्होत्रा (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 50) –  (सी):-     किशोर जादवानी – कप्तान (रायपुर),   विनय केजरीवाल (रायपुर महानगर), शैलेश गोलछा (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 50)     :-     सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)                                     
पुरुष (आयु वर्ग 60)        :-   शेन स्टीफन – कप्तान (रायपुर), पवन शादीजा (रायपुर), लोकेन्द्र सिंह साहू (दुर्ग)                                                         
पुरुष (आयु वर्ग 65)- (ए):-     रविशंकर काजा – कप्तान (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया), अजीत बेनर्जी (रायपुर), राम सावले  (दुर्ग), प्रदीप जनवदे (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 65)- (बी):-    आर. एन. केलकर – कप्तान (दुर्ग), तरुण राठोड (रायपुर), तपन कुमार डे (बिलासपुर)
महिला (आयु वर्ग 65)     :-    सुश्री ईरा पंत – कप्तान (रायपुर), सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)   
पुरुष (आयु वर्ग 70)        :-  अवनि भूषण पुरंग (दुर्ग)
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े ने दी।

Back to top button