मध्य प्रदेश

बूथ विजय अभियान : मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बूथों पर पार्टी नेता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

डिंडोरी
भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान जिला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस एक दिवसीय अभियान के मुख्यवक्ता व पार्टी के नेता फग्गन सिंह कुलस्ते  ने डिंडोरी विधान सभा के पदाधिकारी को संबोधित कर  कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री कुलस्ते ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया।
 
उन्होंने  कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर दो घण्टे से ज्यादा समय दे । साथ मै बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर पिछले विधानसभा चुनाव में मिले मतों का ब्यौरा देख मूल्यांकन कर पार्टी के संकल्प अनुसार प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट बढ़ाने की युक्ति बताई। और कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना है। युवा मतदाताओं को जोड़ना है। महिलाओं की बैठक, समाज के विभिन्न वर्गों की नियमित बैठकें करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ना और केंद्र व मप्र सरकार की योजनाओं के लाभ से अवगत कराना है।

उन्होंने लाभार्थी के परिवार को मिल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ की भी जानकारी ली।

 जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने दीवार लेखन एवं मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार जैसे नारे दीवारों पर लिखे। विदित होवे की चुनावों के दौरान नारों के बड़ा महत्व है। डिंडोरी विधान सभा मैं लाभार्थी सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया श्री राम रागुबंसी ने लोकसभा मै जीतने के मंत्र बताए हुए संवाद किया और उनके साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम मुख्य रूप से एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रीराम रघुबंशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष महेश पारसर, मनोहर ठाकुर, मनोहर सोनी, प्रीतम मरावी बद्री साहू  जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, विधान सभा संयोजक सुरेंद्र दुबे, जिला मंत्री मोहन मरावी, कीर्ति गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद दुबे, मनका बनबासी अनुराग गुप्ता सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे  सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता सारस मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत राजेश्वर साहू राजकुमार मोगरे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button