मध्य प्रदेश

भाजपा में खाली पड़े विभागों में नियुक्तियां शुरू : स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने 28 जिलों के जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की है। भाजपा में खाली पड़े बाकी विभागों में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है और इसी महीने नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

ममता तोमर को मुरैना जिले की संयोजक एवं सह संयोजक प्रवीण शर्मा, भिंड संयोजक रामू जादौन, सह संयोजक सुधरा सिंह नाव अरेरा, ग्वालियर ग्रामीण संयोजक हैप्पी सरदार, सह संयोजक राजकुमार माहौर एवं बृजेश पालीवाल, श्योपुर संयोजक गौरीचरण शर्मा, सह संयोजक गुरूदेव सिंह, शिवपुरी संयोजक हेमपाल सिंह दांगी, सह संयोजक राधेश्याम बंसल एवं मुरारीलाल धाकड़, गुना संयोजक संजीव सोनी, सह संयोजक महेश अग्रवाल, आरके रिछारिया, टीकमगढ़ संयोजक पुरूषोत्तम नायक, सह संयोजक प्रिंस जैन टोनी, अंकुल सोनी, दमोह संयोजक बालकृष्ण यादव, सह संयोजक अभिषेक सोनी, बृजेश पटेल, सिंगरौली संयोजक विमल गुप्ता, सह संयोजक मुन्नालाल कुशवाह, दिलीप दुबे, कटनी संयोजक शंभु वर्मन, सह संयोजक अशोक माखीजा, आकाश तिवारी, मंडला संयोजक सुरेन्द्र दुबे, सह संयोजक अजीत जैन, आनंद तिवारी, नर्मदापुरम संयोजक मुकेश तिवारी, सह संयोजक सत्यनारायण लौवंशी, हरदा संयोजक नीतिन गुप्ता, सह संयोजक योगेन्द्र शर्मा, नीरज गर्ग, बैतूल संयोजक उत्तम बोरखे, भोपाल नगर संयोजक पंकज त्रिपाठी, सह संयोजक उमेश जाधव, रामेश्वर अग्रवाल, विदिशा संयोजक हेमंत सिंह राजपूत आदि को घोषित किया है।

Back to top button