मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर बताएं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक आयोजित

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा मंगलवार को आनलाईन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक वरुण पांडे, मिडिया विभाग मध्यप्रदेश के चैयरमैन विवेक त्रिपाठी एवं सभी जिलों के चैयरमेन एवं समन्वयक उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर बताने का आहवान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया गया।
राष्ट्रीय समन्वयक वरुण पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया विभाग के हर एक कार्यकर्ता की है। इसलिए आप सभी अभी से कमर कस लें और चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने जिलों में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कमलनाथ का संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार झूठ और तानाशाही का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने में माहिर हैं। इसलिए युवा कांग्रेस मीडिया विभाग को जनता के असल मुद्दे मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने होंगे। त्रिपाठी ने बताया युवा कांग्रेस मीडिया विभाग भोपाल में जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन करेगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भोपाल मीडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा की इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। हम सभी लोग लोकतंत्र की इस बडी लडाई के लिए तैयार हैं। भाजपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को जल्द मुक्ति मिलने वाली है ।

Back to top button