लखनऊ/उत्तरप्रदेश

यादव ने 18वीं लोकसभा के तीसरे दिन अपना पहला भाषण, कहा- अंकुश सिर्फ विपक्ष नहीं सत्ता पक्ष पर भी हो

लखनऊ

18वीं लोकसभा के तीसरे दिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने अपना पहला भाषण दिया। अखिलेश ने ओम बिरला को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। अखिलेश ने स्पीकर को बधाई देते हुए अपील की है कि उनका अंकुश सिर्फ विपक्ष नहीं सत्ता पक्ष पर भी हो। संसद के पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सदस्यों के निष्कासन से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे। अखिलेश ने कहा कि अध्यक्ष महोदय आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो। हम आपके हर न्यायसंगत फैसले के साथ हैं।

सांसद अखिलेश यादव ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जिस पद पर आप बैठे हैं, उस पद से कई गौरवशाली परंपरा जुड़ी है। हम मानते हैं कि आप लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर सभी दलों को सम्मान और बराबरी का मौका देंगे। आप लोकतांत्रिक न्याय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। हमारी अपेक्षा है कि निष्कासन जैसी परंपरा को आगे न बढ़ाया जाए। हम चाहते हैं कि आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, हम अपेक्षा करते हैं कि सत्ता पक्ष पर भी आपका अंकुश बना रहे। हम आपके हर न्यायसंगत फैसले के साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने कहीं ये बातें
इससे पहले रायबरेली सांसद और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको दूसरी बार निर्वाचित होने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं आपको पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से बधाई देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के पास राजनीतिक ताकत है, लेकिन विपक्ष भी भारत की ही आवाज रखता है। इस बार विपक्ष की ताकत बीते चुनावों के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। विपक्ष चाहेगा कि हम आपके साथ सदन को चलने में सहयोग करें।' राहुल गांधी ने कहा कि अहम यह नहीं है कि सदन कैसे चल रहा है। यह जरूरी है कि देश की आवाज को कैसे उठाया जा रहा है। इस चुनाव ने दिखाया है कि भारत के लोग चाहते हैं कि संविधान की रक्षा हो।

 

Back to top button