मध्य प्रदेश

जयारोग्य अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड ट्रॉमा डे, डॉ. जितेंद्र अग्रवाल बोले- ट्रॉमा में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण

ग्वालियर,

जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में वर्ल्ड ट्रॉमा डे मनाया गया। इस अवसर पर इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटना या किसी अन्य गंभीर हादसे के बाद मरीज को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी है। शुरुआती समय में सही निर्णय और त्वरित चिकित्सा सहायता मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
            
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ट्रॉमा के मरीजों के उपचार में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। आपात स्थिति में बिना देरी के प्राथमिक उपचार और मरीज की स्थिति का आकलन कर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने ट्रॉमा से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
           
इस मौके पर डॉ. तरुण नौगरैया, डॉ. विशाल चौहान, डॉ. विवेक कलावत, डॉ. जयांशु, डॉ. अमित कुशवाहा और इमरजेंसी मेडिसिन इंचार्ज धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा राहुल त्यागी, विनोद पचौरी, तरुण राज, दीपक शाक्य, अनीता गुप्ता और प्रीति भारती भी उपस्थित रहीं।

Back to top button