मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम में अर्जी लगने से पहले महिला की मौत, पति बोला- पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पास आने के बाद थोड़ी ठीक हुई, फिर तबीयत बिगड़ी

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य चमत्कारी दरबार भी लगा रहे हैं

छतरपुर. मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में इनदिनों धार्मिक महाकुंभ लगा हुआ है। यहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य चमत्कारी दरबार भी लगा रहे हैं। इसी दिव्य चमत्कारी दरबार में 15 फरवरी को भारी भीड़ के बीच अपनी पीड़ा लेकर एक बीमार महिला अर्जी लगाने पहुंची हुई थी, जिसकी अर्जी का नंबर आने के पहले की उसने दम तोड़ दिया वह काफी बीमार थी।

फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी महिला

33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।

रोज बागेश्वर धाम की परिक्रमा लगा रही थी

पति देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।

 

Back to top button