बिलासपुर

धान खरीदी के साथ ही सीएए के जनजागरण अभियान को लेकर पंचायत चुनाव में जाएगी भाजपा

बिलासपुर। सांसद अरूण साव ने कहा कि समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को आमजनों को समझाने में एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अहम भूमिका रहने वाली है। इसलिए पंचायत चुनाव के दौरान जनसंपर्क में आम लोगों को सीएए के बारे में भी बताना है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के समर्थन में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान, सम्पर्क अभियान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्य योजना बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि सीएए के विषय को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत् रूप से आमजनों के बीच पहुचकर समझाना है उन्हें उनसे आग्रह भी करना है कि वह भी सीएए के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताये ताकि जो अफवाह लोगों के बीच फैलाई जा रही है उसकी सच्चाई सामने आ सके।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के भाजपा के जिला पंचायत एवं जनपद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम एवं मिले छाप से अवगत करना है। 15 जनवरी से पूर्व सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी कार्य योजना बनाना है वहीं जिला पंचायत व जनपद स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की बैठक करनी है। प्रदेश सरकार के खिलाफ आज सबसे बड़ा मुद्दा है धान खरीदी जिसमें सरकार पूर्ण रूप से फेल है, किसी गांव में नये एक भी कार्य देखने को नही मिल रहे है और गांव-गांव में जो वातावरण बनाना है वह हमारे पक्ष में है निश्चित ही पंचायत चुनाव में हमें सफलता मिलेगी।

  भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने किया व आभार कृष्णकुमार कौशिक ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, अचर्ना पोर्ते, गोविंद यादव, दीपक सिंह ठाकुर, युसूफरजा बरकाती, डॉ.सुनील जायसवाल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, रामदुलार कौशले, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ यादव, भागवत जायसवाल, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, मनीष अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लूसन राठौर, विश्वनाथ पटेल, बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, राकेश चन्द्राकर, जयश्री चौकसे, दुर्गा कश्यप, संतोष वर्मा, डॉ.कुमद जगत, योगेश बोले, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, ओमप्रकाश देवांगन, बजरंग कश्यप, पवन श्रीवास, एस कुमार मनहर, हेमंत तिवारी, महेन्द्र पटेल, ऐमनलाल साहू, रामनाथ तिवारी, संतोष तिवारी, मनमोहन पाण्डेय, मनोज साहू, लालजी यादव, प्रदीप कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button