नई दिल्ली

इंटरपोल की मदद से खालिस्तानी आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी….

खबर सामने आई है कि करणवीर पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह और वाधवा सिंह का करीबी है और उनके कहने पर ही काम करता है। मूल रूप से कपूरथला के रहने वाले करणवीर पर आर्म्स एक्ट, हत्या, टेरर फंडिंग, आपराधिक साजिश रचने, आतंकी गिरोह के मैंबर होने सहित कई मामले दर्ज हैं।

भारत में आतंकी गतिविधियां कर रहे खालिस्तानी आतंकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरु की गई है। जानकारी के अनुसार आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

आपको बता दें कि आतंकी करणवीर सिंह पाकिस्तान में छिपा हुआ है और 13 साल बाद इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

Back to top button