ये रिश्ता क्या कहलाता है, कौन है झबरू, जिसने दी थी साक्षी से दूर रहने की धमकी, फिर शैतान बन गया साहिल, पढ़ें …

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी में बीते रविवार साहिल खान नाम के एक समुदाय विशेष के शख्स ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए 16 साल की मासूम नाबालिग हिन्दू लड़की साक्षी का बीच रास्ते में कत्ल कर दिया। इस पूरे हत्याकांड में अब एक नए शख्स की एंट्री हुई है जिसका खुलासा पुलिस पूछताछ में साहिल ने किया है।
साहिल ने एक झबरू नाम के शख्स के बारे में कई खुलासे किए हैं और ये भी बताया है कि यह वही है जिसकी वजह से उसने साक्षी की हत्या की। झबरू साक्षी का दोस्त और इलाके का दबंग है। वह शाहबाद डेयरी के जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो साक्षी की इन दिनों झबरू से दोस्ती थी। झबरू से उसका अफेयर चल रहा था।
वह दबंग किस्म का है। उसने साहिल को साक्षी से दूर होने को कहा था। साहिल को लग रहा था कि झबरू उसे मार देगा। वह सोचने लगा था कि झबरू के कारण साक्षी उससे दूर चली गई। तभी उसने साक्षी की हत्या कर देने की ठान ली थी।
साहिल ने पूछताछ में बताया कि झबरू ने उसे कुछ समय पहले धमकी दी थी कि अगर उसने साक्षी का पीछा नहीं छोड़ा तो वह उसे मार डालेगा। साहिल का कहना है कि झबरू, साक्षी की वजह से उसे मारता इससे पहले उसी ने साक्षी को मार दिया। पुलिस साहिल के इन बयानों की तस्दीक के लिए झबरू से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस साक्षी, नीतू और साहिल आदि सभी किरदारों के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी तफ्तीश कर रही है। साहिल के कुछ पोस्ट से पता चला है कि उसकी काफी लड़कियों से दोस्ती थी और वह अक्सर लड़की को चिढ़ाने के लिए अपनी इन महिला दोस्तों की मदद से अपने प्रोफाइल पर कमेंट करवाता था।