मध्य प्रदेश

हम जो कहते, वह करते हैं, कांग्रेस तो है ठगनाथ: सीएम शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का रिंगोल से किया शुभारंभ

आलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ ग्राम रिंगोल में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जनहित के कार्यों के लिए ही बनी हैं। ग्राम रिंगोल के लिए पूर्व में की गई घोषणा के तहत क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथी जादव का सुंदर स्मारक बनकर तैयार है। हमारी सरकार जनहित के कार्य के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के यादों को सहेजने का काम भी सहजता से कर रही हैं। इसी के तहत् चंद्रशेखर आजाद नगर के मुख्य बाजार में चंद्रशेखर आजाद के एक नए स्मारक का भूमि पूजन भी किया गया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नेे जो भी वादे किए थे उसे पूरा किया है। हम जो कहते हैं वह करते हैं, कांग्रेस तो ठगनाथ है।

ग्राम बरझर में चौकी की जगह थाना खोलेें

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए वन विकास मंडल के अध्यक्ष माधव सिंह डावर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में जो मांग की गई थी उनमें से एक दो मांगों को छोडक़र बाकी सभी पूर्ण की गई हैं। ग्राम बरझर में चौकी से थाने की मांग शीघ्र पूर्ण करने के लिए सीएम से अनुरोध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परथीभाई जादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में औद्योगिक नीति एवं निवेश मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी जयदीप पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पोरवाल, विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर, मंडल अध्यक्ष हिम सिंह बारिया, जिला पंचायत सदस्य बाबूसिंह सिंगाड, ग्राम सरपंच महेश भूरिया सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। वहीं प्रशासन की ओर से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, एसडीएम जानकी यादव, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर, जनपद सीईओ रवींद्र गुप्ता, बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी, मंडल संयोजक दिनेश बडग़ोत्या कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। आभार ग्राम सरपंच महेश भूरिया द्वारा व्यक्त किया गया।

बुधवार को ही महाविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक विकास कार्यों के भूमि पूजन किया। उन्होंने जन सेवा आन के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए अनेक सौगातें देते हुए लाडली बहनों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने जोबट के वर्तमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम आदिवासी क्रांतिकारी छीतू किराड़ के नाम से करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आज से ठीक 1 माह बाद जिन माताओं बहनों ने योजना में भाग लिया है ऐसी जिले की 104000 महिलाओं को लाभ देने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 10 जून को एक क्लिक के माध्यम से सीधे खाते में पैसे डाल दी जाएगी।

करोड़ों के विकास कार्य का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने जोबट में महिला सम्मेलन कार्यक्रम के पुरवा यहां पर विभाग के विभिन्न प्रकार की योजना को लेकर लगाए स्टाल का अवलोकन किया है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ फीता काटकर किया है । उन्होंने करोड़ों की लागत से होने वाली विकास कार्य का भूमि पूजन किया है। वहीं जोबट नगर परिषद में विकास कार्य के लिए उन्होंने दो करोड़ देने की घोषणा भी की है।

नाथ के झांसे में आकर खा चुके हैं धोखा

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के झांसे में आकर एक बार हम धोखा खा चुके हैं, कांगें्रस के लोग फिर से नए शिगुफे लेकर आपके बीच आएंगे, लेकिन काम कुछ नहीं करेंगे। हमने विकास कार्यो के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मान दिया, कांग्रेस के लिए तो सिर्फ गांधी और नेहरू परिवार ही महत्वपूर्ण है।

Back to top button