छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण में ही मतदान, इस सीट पर महिला वोटर का दबदबा रहा, हो सकती है गेमचेंजर

रायपुर
लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर मतदान 19 अप्रैल को होगा। छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण में ही मतदान होने को है। बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। साल 1952 से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से कभी कांग्रेस तो कभी भारतीय जनता पार्टी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इस लोकसभा सीट में शुरू से ही महिला वोटर का दबदबा रहा है। यहां महिलाओं का वोट निर्णायक वोट माना जाता है। बसर लोकसभा सीट को लेकर चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि यहां हर साल महिलाएं सांसद चुनकर लोकसभा में भेजती है।

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का शुरू से ही दबदबा रहा है। बस्तर सीट के इतिहास के पन्नों को पलट कर देखा जाए तो यहां की जनता ने कभी नीडल तो कभी क्षेत्रीय दल पर भी खूब प्यार लुटाया है। बस्तर की जनता का मूड समझने के लिए यहां के प्रत्याशी और नेताओं को कड़ी मस्कट करनी पड़ती है। अभिभाजित मध्य प्रदेश के दौरान बस्तर लोकसभा सीट से कई बार निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की है। लेकिन वक्त के बदलने के साथ की बस्तर की जनता ने क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों से भरोसे को काम करते हुए राष्ट्रीय पार्टियों की तरफ ज्यादा भरोसा जताया है। इस लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 5 बार इस लोकसभा सीट से चुनाव जितने में सफल रही है। हालांकि भाजपा के लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में बस्तर में वापसी की है।

बस्तर में कुल मतदाता
बस्तर लोकसभा सीट में महिला और पुरुष मतदाताओं की बात करें तो यहां आठ विधानसभा सीटें आती हैं। बस्तर में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 337 मतदाता हैं। इसके अलावा साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले बस्तर सीट में 1 लाख 54 हजार नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। बस्तर सीट से महिला और पुरुष मतदाताओं की बात करें तो बस्तर में महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 68 हजार 88 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 197 है। इसके अलावा इस बार थर्ड जेंडर के 52 मतदाता शामिल हैं।

1971 से 2019 लोकसभा के आकड़ें
साल 1971 से लेकर साल 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो 1971 में हुए चुनाव के दौरान बस्तर लोकसभा सीट में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 235262 और महिला मतदाता 243787 है। 1977 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 243581 और महिला मतदाता 251924 है। 1980 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 249145 और महिला मतदाता 256671 है। 1984 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 288776 और महिला मतदाता 301754 है। 1989 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 372029 और महिला मतदाता 379267 है।1991 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 376975 और महिला मतदाता 383930 है। 1996 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 456828 और महिला मतदाता 466580 है। 1998 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 458946 और महिला मतदाता 472422 है। 1999 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 472755 और महिला मतदाता 481650 है। 2004 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 507521 और महिला मतदाता 531921 है।     2009 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 583406 और महिला मतदाता 609710 है।     2014 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 632842 और महिला मतदाता 665241 है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की‌ संख्या 663409 और महिला मतदाता 715672 है।

 

Back to top button