मध्य प्रदेश

अभा कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए विश्वास सारंग

भोपाल। मप्र सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि जितेंद्रनाथ सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति के साथ ये पदाधिकारी चुने गए हैं। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मंत्री सारंग ने आभार जताया है।
प्रयागराज में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम सत्र में नए पदाधिकारियों को लेकर निर्णय हुए हैं। प्रयागराज में 8-9 अप्रैल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव (नीलू), शीला भटनागर, बृजेश श्रीवास्तव, कैलाश सक्सेना, अभय प्रधान, महेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, आरपी. श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, चंद्रेश सक्सेना, विमलेश सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, व्योम खरे, गौरव खरे के साथ देशभर से पधारे हुए राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण ने सारंग एवं सिंह को हार्दिक बधाई दी है।

Back to top button