छत्तीसगढ़बिलासपुर

वीरेंद्र गहवई बने बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेंदारी इरशाद अली पर ….

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वीरेंद्र गहवई अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने मनीष शर्मा को पराजित किया। वीरेंद्र को कुल मत 418 में से 196 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष शर्मा 140 वोट ही पा सके। तीसरे स्थान पर शैलेंद्र पांडे को मात्र 72 मत प्राप्त हुआ। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अशरफ मेमन को 7 व महेश तिवारी को कुल 6 मत प्राप्त हुआ।

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख दावेदार थे। विनीत चौहान 191 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। अमित मिश्रा 151 व विनय मिश्रा को मात्र 52 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह सचिव पद पर इरशाद अली को 203 वोट प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मदन सिंह ठाकुर को पराजित किया। मदन को 135 मत प्राप्त हुए। तीसरी स्थान पर रवि शुक्ला रहे। जिनको 69 मत प्राप्त हुआ।

सहसचिव पद के लिए भूपेश ओझा को 418 मतों में 227 मत प्राप्त हुए। उन्होंने विकास पैनल के अशोक व्यास को पराजित किया। इनको 140 मत प्राप्त हुआ। इस पद के लिए भूपेंद्र नवरंग भी दावेदार थे। भूपेंद्र को 42 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से भूपेश ओझा ने अशोक व्यास को 87 मतों से पराजित किया। भूपेश को 227 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अशोक व्यास को पराजित किया। अशोक 140 वोट ही पा सके।

कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र ठाकुर निर्वाचित हुए। सबसे अधिक वोट जितेंद्र को ही मिला। कुल 418 मतों में से 239 मत इन्होंने प्राप्त किया। देवदत्त तिवारी 114 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। मधु शर्मा को मात्र 56 मत प्राप्त हुए।

कार्यकारीणी सदस्य के लिए रितु साहू 10 मतों से निर्वाचित हुई। कुल 418 मतों में 10 मत निरस्त पाए गए। रितु साहू को 166 मत मिला। नीरज शर्मा निकटम प्रतिद्वंदी रहे जिनको 156 मत प्राप्त हुआ। काजल किरण तीसरे स्थान पर रही। जिनको 84 मत प्राप्त हुआ।

Back to top button