मध्य प्रदेश

विकास पर्व : प्रदेश् में लगभग 9 हजार 282 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल। पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दूसरे दिन 17 जुलाई को प्रदेश में कुल 9 हजार 282 करोड़ रूपये के भूमि-पूजन/ लोकार्पण किये गये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्यावरा, राजगढ़ में विकास पर्व में 58 करोड़ 67 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजनऔर शाजापुर जिले के गुलाना में नव-निर्मित 24 करोड़ 99 लाख की लागत के पहले सीएम राईज स्कूल भवन का लोकार्पण किया।

इन जिलों में ये हुए विकास कार्यों के भूमि-पूजन-शिलान्यास

जिला बड़वानी

  • 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण।नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण।
  • नागलवाड़ी माईक्रो उद्वहन सिंचाई। परियोजना की लागत 1 हजार 173 करोड़ से अधिक।
  • पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत राशि रू. 155 करोड़ 72 लाख रुपए है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 1 लाख 33 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ|
  • मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ।
  • मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना में 10 हजार 902 हजार किसानों के 20 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक की ब्याज माफी|
  • 14 हजार 316 किसानों को फसल बीमा के 4 करोड़ 17 लाख रु. के दावों का भुगतान।
  • 86 हजार 50 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 510 करोड़ रु. से अधिक का ऋण ।
  • 1 लाख 27 हजार किसानों,  8 हजार 162 पशुपालकों और 1 हजार 812 मछली पालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड |
  • 12 लाख 45 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न।
  • मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना में 246 जनजातीय बहुल ग्रामों तक पहुँच रहा राशन।
  • मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 467 परिवारों को पट्टे वितरित।
  • मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना में 744 भू-खंड पट्टे वितरित।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 14 हजार 200 से अधिक आवास निर्मित।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 87 हजार 500 से अधिक आवास निर्मित।
  • विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में 46 हजार 603 हितग्राहियों को स्व-रोजगार सहायता।
  • पीएम स्वनिधि योजना में तीनों चरण मिलाकर 6 हजार से अधिक प्रकरणों में लगभग 8 करोड़ रु. का ब्याज मुक्त ऋण।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 5 हजार 900 से अधिक प्रकरणों में 5 करोड़ 92 लाख रु का ब्याज मुक्त ऋण।
  • दीनदयाल अन्त्योदय केन्द्र से प्रतिदिन 200 गरीबों और जरुरत मंदों को मात्र 5 रु में भरपेट भोजन।

जिला धार

  • धार जिले में 1 हजार 268 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 3 हजार 300 किमी लम्बाई की कुल 835 सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन।
  • जिले में 196 करोड़ 62 लाख रु. की लागत से 117 पुलों का निर्माण।
  • विद्युत अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 333 करोड़ रुपए का व्यय।
  • 216 करोड़ रुपए की लागत से 54 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे।
  • फीडर विभक्तीकरण के 85 करोड़ की लागत के 311 कार्य पूर्ण।
  • 519 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित 78 सिंचाई परियोजनाओं से 29 हजार 790 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित।
  • वर्तमान में 905 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 22 सिंचाई परियोजनाएँ निर्माणाधीन।
  • अब तक 2 लाख 63 हजार 783 परिवारों तक नल का शुद्ध जल पहुँचाया।
  • जिले में 15 सीएम राइज विद्यालय प्रारम्भ।
  • लगभग 237 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,आश्रम, क्रीड़ा परिसर एवं छात्रावासों का निर्माण।
  • मेडिकल कॉलेज बनेगा और 71 करोड़ रुपए की लागत से कुल 529 स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण एवं उन्नयन।
  • 11 लाख 40 हजार हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड।

जिला पन्ना

  • ग्राम मझगांय में 29 करोड़ रूपए की लागत से केन नदी के बिलहरी घाट पर बनने वाले पुल का भूमि-पूजन।
  • मझगांय बांध के निर्माण में 400 एकड़ भूमि संबंधी परिवारों को मुआवजा वितरण के लिए 1200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।
  • झिन्ना सरकार के दर्शन के लिए 12 करोड़ रूपए सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत।
  • अजयगढ़ में अजयपाल भगवान के दर्शन के लिए सड़क और नाली निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।
  • जैतूपुर में 220 केव्हीए का सब स्टेशन बनने से अब अजयगढ़ से पन्ना तक बिजली सप्लाई की जाएगी।

जिला रतलाम

  • 21.12 लाख रूपए के लोकार्पण संपन्न, इनमें पुलिया निर्माण, पेयजल टंकी तथा सीसी रोड निर्माण।
  • ग्राम पंचायत कांगसी के कांगसी एवं कुंवरपाड़ा तथा ग्राम पंचायत ठीकरिया के ग्राम बदलापुरखुर्द तथा बखतपुराखुर्द में भूमि-पूजन/लोकार्पण।

जिला ग्वालियर

  • कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के 2771 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों के भूमि-पूजन।
  • ग्रामबंजारोंकापुरा (उटीला) मेंलगभगएककरोड़ 10 लाखकीलागतसेबननेजारहीडामरीकृतसड़ककाभूमि-पूजन
  • वार्ड-63 केअंतर्गतमऊमें 63 लाख 60 हजारकीलागतसेमूर्तरूपलेनेजारहीसीमेंट-कंक्रीटयुक्त  सड़क का भूमि-पूजन।

जिला गुना

  • ग्राम पंचायत बरखेड़ाहाट एवं खजूरी विकासखंड आरोन में नल-जल योजना लागत 1.35 करोड़ रूपये।
  • खजूरी 7.96 लाख रूपये का लोकार्पण।

जिला बालाघाट

  • 60 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण।

जिला दमोह

  • 8 करोड़ रूपये, हटानगर में लोकार्पण और भूमि-पूजन

जिला इंदौर

  • 25 लाख रूपये के, ग्राम खलखला में लोकार्पण

जिला शिवपुरी

  • 3 करोड़ 46 लाख 75 हजार, ग्राम गुगरीपुरा/चंदनपुरा के भूमि-पूजन

जिला रायसेन

  • 28 लाख 60 हजार, ग्राम नरखेड़ा के भूमि-पूजन

जिला राजगढ़

  • 58 करोड़ 67 लाख, सीएम राईज स्कूल और छात्रावास लोकार्पण

जिला शाजापुर

  • 24 करोड़ 99 लाख, ग्राम गुलाना सीएम राईज स्कूल लोकार्पण

जिला सतना

  • 19 लाख रूपये, ग्राम अमरपाटन में लोकार्पण

जिला छिंदवाड़ा

  • 99 लाख 18 हजार रूपये, पांजरा और बाडीवाडा खिडकी कनेरी विछूआखुर्द लोकार्पण/भूमि-पूजन

जिला नर्मदापुरम

  • 15 करोड़ 67 लाख के ग्राम डोलरिया, बघवाडा में लोकार्पण/ भूमि-पूजन।

जिला बुरहानपुर

  • 10 करोड़ 7 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम धामनगांव से इच्छापुर भूमि-पूजन।

जिला मंदसौर

  • 50 लाख रूपये, ग्राम तुकरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र भूमिपूजन

जिला हरदा

  • 1 करोड़ रूपये, ग्राम हंडिया में स्कूल भवन लोकार्पण।
Back to top button