फिल्म जगत

राजपूताना अंदाज में विक्की लेकर आएंगे बारात, कटरीना संग कांच के मंडप में लेंगे सात फेरे…

मुंबई। कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैन्स के इंतजार की घड़ियां लगभग खत्म होने को हैं। अबसे कुछ ही घंटों के बाद कटरीना मिसेज विकी कौशल बन जाएंगी। दोनों की शादी के मुहूर्त से लेकर शादी के बाद होने वाले फंक्शंस तक सारी डिटेल हमारे पास आ चुकी है। कटरीना और विकी के करीबी पहले ही पहुंच चुके हैं। आज अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन जैसे वीआईपी गेस्ट के पहुंचने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज  सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंसेस फोर्ट में कटरीना और विकी कौशल दोपहर 3:30 बजे से 3:45 के बीच फेरे लेंगे। सारा बाराती राजपूताना अंदाज में तैयार होंगे।

सवाई माधोपुर से हमारे सोर्स के मुताबिक, बारात करीब 12 बजे किले के अंदर एंट्री लेगी। बारातियों में पुरुषों का ड्रेस कोड शेरवानी है। सभी राजपूताना अंदाज में सजे होंगे। विकी किले के अंदर लड़कीवालों तक बारात लेकर पहुंचेंगे। विकी घोड़े पर सवार होकर मंडप तक पहुंचेंगे। सिक्स सेंसेज के मर्दाना महल के सामने गार्डन में कांच का मंडप है जिसमें विकी और कटरीना 7 फेरे लेंगे। रात में पूल साइड में आफ्टर पार्टी होगी।

विकी कौशल और कटरीना कैफ की प्री-वेडिंग सेरिमनीज 7 दिसंबर से चल रही हैं। मेहंदी, हल्दी और संगीत में विकी-कैट और उनके मेहमानों ने खूब धमाल किया। आज विकी और कटरीना की जिंदगी के लिए बड़ा दिन है। आज दोपहर के बाद शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। दोनों के फेरों के लिए कांच का खूबसूरत मंडप तैयार किया गया है। विकी कौशल के लिए 7 सफेद घोड़ों की बुकिंग की भी खबर है तो वह किसी परीकथा के राजकुमार की एंट्री लेंगे।

मेहमानों की बात करें तो कबीर खान, मिनी माथुर, नेहा धूपिया, विकी और कटरीना के परिवार के सदस्य वहां पहले से ही मौजूद हैं। आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के आने की खबर है। रिपोर्ट्स हैं कि अनुष्का ओमिक्रॉन वायरस के चलते बेबी वामिका को साथ नहीं लाएंगी। वहीं शाहरुख खान और अक्षय कुमार के आने की खबर भी है। इसके अलावा सलमान खान शादी में नहीं आ रहे। उनकी बहन अर्पिता का भी कहना है कि उन्हें इन्विटेशन नहीं मिला है। माना जा रहा है कि इंडस्ट्री के जो लोग शामिल नहीं हो पाए कटरीना-विकी शादी के बाद उन्हें ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

विकी कौशल और कटरीना का वेडिंग मेन्यू भी सुर्खियों में रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए मुंबई से 100 हलवाई पहले ही पहुंच चुके हैं। मेहमानों को लोकल फेमस मिठाइयां और पकवान भी सर्व किए जाएंगे। जनता जोधपुर स्वीट होम के अर्जुन उपाध्याय ने बताया, मेहमानों को जोधपुर की प्रसिद्ध मावा कचौड़ी औऱ बीकानेर का गोंद पाक सर्व किया जाएगा। सुबह के नाश्ते में ढोकला, समोसा और कचौड़ियां हल्दी सेरिमनी में होटल भेजे गए थे। 10 वरायटी की मिठाइयां होटल भेजी गई थीं, इनका वजन लगभग 80 किलो था। इनमें मूंग दाल की बर्फी, काजू पान और चॉको बाइट्स वगैरह थीं।

Back to top button