नई दिल्ली

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बधाई दी …

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने द्रौपदी मुर्म को असमिया गामोसा भेंट किया और पूर्वोत्तर भारत के सभी लोगों की ओर से बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देता हूं। देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला बनकर, हम इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना जाना अंत्योदय की सर्वोच्च आकांक्षा को पूरा करता है। सोनोवाल ने कहा, “यह हमारे लोकतंत्र, एक राष्ट्र की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जहां प्रत्येक नागरिक सामाजिक-आर्थिक बंधनों को पार कर सकता है। मुर्मू वास्तव में नए भारत की भावना का प्रतीक हैं।”

Back to top button