मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पत्नी के पास अकूत धन संपदा, चुनावी हलफनामे में 105 तोला सोना और 12 KG चांदी का जिक्र….

इंदौर। एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन फार्म भरने वाले प्रत्याशी को अपनी आय संपत्ति के साथ लोन के साथ आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज की भी जानकारी देनी होती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई सांसदों और मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा हैं। जिनमें से एक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने पहली बार विधायक चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरा हैं। इसमें उनकी और परिवार की संपत्ति और आय के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।

इसके तहत ही पांच बार के सांसद रहे प्रहलाद पटेल ने विधायक का नामांकन भरने के दौरान अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से ज्यादा उनकी पत्नी धनवान है। प्रहलाद पटेल के पास 2 करोड़ की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 4.20 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

दाखिल नामांकन पत्र के मुताबिक, प्रहलाद पटेल के हाथ में नगद सिर्फ एक लाख रुपए है। जबकि बचत खाते में प्रहलाद पटेल के पास 6.03 लाख और पत्नी के पास 6.42 लाख रुपए है। इसके साथ ही 105 तोला सोना और 12 किलो चांदी है। प्रहलाद पटेल पर एक करोड़ 41 लाख रुपए का कर्ज भी है।

Back to top button