मध्य प्रदेश

प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, ये है लिस्ट

भोपाल

मध्य प्रदेश में जब से सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार बनी है तब से ही बड़ी संख्या में अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। एक तरफ प्रदेश में जहां 29 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है वहीं, दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फिर से 64 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

दरअसल, एमपी गवर्नमेंट ने शुक्रवार की देर रात अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है जिसमें 64 अधिकारियों के नाम है। ये वे अधिकारी है जो लंबे समय से एक ही क्षेत्र में थे। इन अधिकारियों के ट्रांसफर के साथ ही कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर और डेप्युटी कलेक्टर भी बदल दिए गए है। इन अधिकारियों के तबादले को लेकर कहना है कि ये काफी समय से एक ही जिल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी?

इसके साथ ही राकेश सिंह मरकाम को डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी से डिप्टी कलेक्टर दमोह, शिखा पोरस नरवाल उप सचिव मप्र शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, इकबाल मोहम्मद संयुक्त कलेक्टर भोपाल से संयुक्त कलेक्टर भिण्ड, सुलेखा सुदेश उईके महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल से अपर कलेक्टर सिवनी, मनोज कुमार वर्मा अपर आयुकत नगर पालिका निगम इंदौर से महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, दिनेश चंद्र शुक्ला अपर कलेक्टर निवाड़ी से अपर कलेक्टर शिवपुरी, विनोद भार्गव उप सचिव समान्य प्रशासन विभाग से अपर कलेक्टर सागर, अविनाश रावत ज्वाइंट कलेक्टर दमोह से ज्वाइंट कलेक्टर रीवा बनाया गया है.

विकास कुमार सिंह ज्वाइंट कलेक्टर भिण्ड से ज्वाइंट कलेक्टर मैहर, प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ज्वाइंट कलेक्टर जबलपुर से ज्वाइंट कलेक्टर सिंगरौली, वंदना जाट ज्वाइंट कलेक्टर सिवनी से ज्वाइंट कलेक्टर नरसिंहपुर, राजेश कुमार गुप्ता ज्वाइंट कलेक्टर विदिशा से संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति संस्थान भोपाल, आकाश श्रीवास्तव कार्यकारी संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम भोपाल से कार्यकारी संचालक औद्योगिक केन्द्र विकास निगम भोपाल, देवदत्त शर्मा डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर से डिप्टी कलेक्टर भिण्ड, बलवीर रमन सिंह संयुक्त कलेक्टर छतरपुर से संयुक्त कलेक्टर रीवा, रामबाबू सिण्डोस्कर संयुक्त कलेक्टर दतिया से संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर, मुनीष सिंह सिकरवार संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर से अपर आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर, अनुराग सिंह संयुक्त कलेक्टर जबलपुर से संयुक्त कलेक्टर डिण्डौरी की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा राजीव समाधिया ज्वाइंट कलेक्टर शिवपुरी से ज्वाइंट कलेक्टर ग्वालियर, शिराली जैन अवर सचिव मप्र शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग से अवर सचिव कार्मिक मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग, सुरेश जादव संयुक्त कलेक्टर मैहर से संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली, मोहिनी शर्मा संयुक्त कलेक्टर राजगढ़ से ज्वाइंट कलेक्टर विदिशा, रमेशचंद्र खतेडिय़ा डिप्टी कलेक्टर धार से डिप्टी कलेक्टर खण्डवा, अखिल राठौर संयुक्त कलेक्टर शाजापुर से ज्वाइंट कलेक्टर छतरपुर, अंकिता त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर पांढुर्णा से ज्वाइंट कलेक्टर छिंदवाड़ा, फरहीन खान ज्वाइंट कलेक्टर सागर से अवर सचिव कार्मिक मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग, कामिनी ठाकुर ज्वाइंट कलेक्टर बालाघाट से ज्वाइंट कलेक्टर छिंदवाड़ा, पूजा तिवारी ज्वाइंट कलेक्टर नरसिंहपुर से ज्वाइंट कलेक्टर बैतूल, नेहा सोनी ज्वाइंट कलेक्टर छिंदवाड़ा से ज्वाइंट कलेक्टर पांढुर्णा बनाए गए हैं.

वहीं, रवि मालवीय ज्वाइंट कलेक्टर भिण्ड से ज्वाइंट कलेक्टर दतिया, प्रमोद सिंह गुर्जर डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम से डिप्टी कलेक्टर धार, भारती मरावी डिप्टी कलेक्टर रीवा से डिप्टी कलेक्टर डिण्डौरी, राहुल सिलाडिय़ा डिप्टी कलेक्टर पन्ना से डिप्टी कलेक्टर सतना, उमेश चंद्र कौरव प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बालाघाट से डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी, स्वाति उपाध्याय प्रभारी डिप्टी कलेक्ट खरगोन से डिप्टी कलेक्टर सीहोर, संतोष बिटोलिया डिप्टी कलेक्टर भोपाल से डिप्टी कलेक्टर विदिशा, राजाराम करजरे प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर से डिप्टी कलेक्टर उज्जैन सहित अन्य अफसरों के तबादले किए गए हैं.

देखिए लिस्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 नियमानुसार किए गए ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में जिन अधिकारियों के तबादले किए गए है वो एक ही क्षेत्र में काफी समय से अपनी सेवाए दे रहे थे। इन अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बताया गया है कि ऑफिसर का ट्रांसफर नियमानुसार किया गया है। तबादला नीति के तहत एक ही क्षेत्र में तीन साल कार्य कर चुके अधिकारी का ट्रांसफर किया जा सकता है।

Back to top button