फिल्म जगत

‘कोख’ का ट्रेलर वेव म्यूजिक के ऑफिस यूट्यूब चैनल पर रिलीज

मुंबई

प्रदीप पांडेय चिंटू और यशपाल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘कोख’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म ‘कोख’ में प्रदीप पांडेय चिंटू, यशपाल शर्मा और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘कोख’ का ट्रेलर वेव म्यूजिक के ऑफिस यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया है। आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म कोख को लेकर चिंटू ने कहा कि यह एक मजेदार और सकारात्मक फिल्म है। फिल्म में मेरा किरदार बेहद अहम है। साथ ही फिल्म में यशपाल शर्मा जी के साथ काम करने का अनुभव भी शानदार रहा। फिल्म महिला प्रधान है लेकिन यह हर वर्ग के दर्शकों को देखना चाहिए।

उम्मीद है सबों फिल्म का ट्रेलर पसंद आएगा और जब फिल्म रिलीज होगी तो फिल्म भी उन्हें खूब पसंद आएगी। फिल्म को लेकर यशपाल शर्मा ने कहा कि भाषा के आधार पर फिल्मों के प्रति धारणा बनाना सही नहीं है, मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में किरदार महत्वपूर्ण है जो मैंने आज तक अपनी सभी फिल्मों में निभाया है और भोजपुरी की इस फिल्म में भी मैं अपने किरदार को बखूबी जिया हूं। उम्मीद करता हूं कि हिंदी की तरह भोजपुरी के दर्शक भी हमें अपना आशीर्वाद और प्यार देंगे। संचिता बनर्जी ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद संवेदनाओं से भरी है औरत होने के नाते मां न बनने की मजबूरी और किसी और के बच्चे को पालकर जन्म देने के बाद उसे छोड़ने की जर्नी दो महिलाओं के बीच बेहद कष्टकारी अनुभव को दशार्ता है, जो महिलाएं ही समझ सकती हैं। इस किरदार को पर्दे पर जीना मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन कलाकार होने के नाते मैं अपना हंड्रेड परसेंट दिया। अब दर्शकों को डिसाइड करना है कि यह उन्हें कितना पसंद आती है।

फिल्म कोख के निमार्ता राकेश डांग और लाल विजय शाहदेव हैं। जबकि इस फिल्म का निर्देशन प्रबीण कुमार शर्मा ने किया है। फिल्म की सह निमार्ता अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा हैं। फिल्म कोख के लेखक लाल विजय शाहदेव हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत ओम झा का है। संकलन अखिलेश सिंह का है। क्रिएटिव डायरेक्टर कामाक्षी ठाकुर हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, ओम झा, राकेश निराला, विनय निर्मल हैं। नृत्य लक्की विश्वकर्मा एव एमके। गुप्ता जोय (मनोज) और कला नाजीर शेख का है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और यशपाल शर्मा के साथ पूजा गांगुली, संचिता बनर्जी और माया यादव भी मुख्य भूमिका में हैं।

Back to top button